इटावा

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इटावा पुलिस ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इटावा पुलिस ने किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

इटावा विशाल समाचार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री सुबोध गौतम के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इटावा पुलिस एवं कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री सुबोध गौतम ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “साइबर की दुनिया बहुत बड़ी है, लेकिन जागरूक रहकर ही हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।”

 

इस अवसर पर थियोसोफिकल इंटर कॉलेज एवं राजकीय महाविद्यालय के लगभग 150 से 170 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को 112, 1090, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा साइबर हेल्पलाइन पोर्टल व मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।

 

अंत में पोस्टर, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार शर्मा अपनी मिशन शक्ति टीम, कॉलेज प्राध्यापकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button