लखनऊ

स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब किश्तों में लगाने की सुविधा — उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब किश्तों में लगाने की सुविधा — उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

— उप्र पावर कॉर्पोरेशन का उपभोक्ता हित में बड़ा निर्णय

 

लखनऊ, विशाल समाचार संवाददाता 

ऊर्जा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (उ०प्र० पा०का०लि०) ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर की लागत जमा करने के लिए किश्तों में भुगतान की नई व्यवस्था लागू की है।

 

यह निर्णय उन सभी चयनित क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा जहाँ स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। अब कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी नए विद्युत संयोजन प्री-पेड स्मार्ट मीटर के साथ ही निर्गत किए जाएंगे।

 

उ०प्र० पा०का०लि० द्वारा जारी आदेश (पत्र संख्या 464/नो०स्मा०मी०प्रो०/पा०का०लि०/25, दिनांक 10.09.2025) के अनुसार, उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान या किश्तों में भुगतान — दोनों विकल्पों में से कोई भी चुनने की सुविधा दी गई है।

 

विकल्प-1 : एकमुश्त भुगतान

झटपट पोर्टल पर आवेदन के समय ₹6016 की पूरी धनराशि एकमुश्त देय होगी।

विकल्प-2 : किश्तों में भुगतान👉 झुग्गी-झोपड़ी एवं पटरी दुकानदारों के लिए:₹ 150 प्रति माह की दर से 60 माह तक भुगतान, या ₹1000 की प्रारंभिक राशि के बाद ₹125 प्रति माह की दर से 60 माह तक।

👉 अन्य उपभोक्ताओं के लिए:

₹6016 की राशि 12 समान किश्तों में वसूली जाएगी,

जिस पर 12.50% स्थानांतरित बकाया शुल्क लागू होंगे।

यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली को राज्यभर में तेजी से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button