इटावा

iRAD/eDAR प्रणाली पर सड़क दुर्घटना डाटा फीडिंग हेतु पुलिस कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

iRAD/eDAR प्रणाली पर सड़क दुर्घटना डाटा फीडिंग हेतु पुलिस कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा के डिजिटल संकलन और विश्लेषण हेतु iRAD/eDAR (Integrated Road Accident Database / Electronic Detailed Accident Report) प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया गया।

 

इस अवसर पर डीआरएम iRAD श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा जनपद के सभी थानों के उपनिरीक्षकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को दुर्घटना से संबंधित मामलों की iRAD/eDAR पोर्टल पर फीडिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, eDAR पर कम्पनसेशन (क्षतिपूर्ति) प्रक्रिया के बारे में भी चरणवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

यह कार्यक्रम भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार हेतु दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा को डिजिटल रूप से एकत्रित, विश्लेषित एवं उपयोग करना है।

 

iRAD/eDAR प्रणाली के माध्यम से देशभर में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सूचनाओं को एकीकृत किया जाएगा, जिससे प्राप्त डाटा का उपयोग सुरक्षा नीतियों एवं प्रभावी रणनीतियों के निर्माण में किया जा सकेगा। इस तकनीकी पहल से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और त्वरित सहायता व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सकेगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button