सीतामढ़ी

“शत—प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” — जिले में मतदाता जागरूकता के लिए सघन प्रयास जारी

“शत—प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” — जिले में मतदाता जागरूकता के लिए सघन प्रयास जारी

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के दृष्टिगत जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी द्वारा सघन मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक वर्ग तक लोकतंत्र का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस जागरूकता अभियान में जनसंपर्क विभाग की प्रमुख भूमिका के साथ-साथ जीविका, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, नेहरू युवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामाजिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान पंचायत स्तर तक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, रैली, प्रभात फेरी और घर-घर संपर्क जैसी नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

 

विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, जीविका समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से भी लगातार संदेश दिया जा रहा है कि हर मतदाता मतदान के दिन “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प को अपनाए।

 

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सीतामढ़ी जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो और हर मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गर्व के साथ मतदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button