मिशन शक्ति 5.0: ग्राम हैवरा, इटावा में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता चौपाल आयोजित
इटावा विशाल समाचार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा ने बताया कि उ.प्र. शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या ई-3635668/60-3-2025-सी-1973605 दिनांक 22.09.2025 के तहत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज-05) का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस कार्ययोजना के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक जागरूकता चौपाल आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज 24 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत हैवरा, इटावा में यह चौपाल आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मु० वसीम एवं श्री गौरव कुमार ने प्रतिभाग किया। मु० वसीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित सभी कार्यक्रमों और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में अन्य सभी प्रतिभागी भी उपस्थित रहे और उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता प्राप्त की।
जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा द्वारा सभी संबंधितों से अनुरोध किया गया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रमों में सहयोग करें।



