सीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने छठ पूजा 2025 के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया सुनिश्चित

सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने छठ पूजा 2025 के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया सुनिश्चित

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

 

सीतामढ़ी – छठ पूजा 2025 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सेक्टर दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जिला स्तरीय वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी शामिल थे।

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि:

सभी अंचल अधिकारी, नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभाग अलर्ट मोड में रहें।

25 अक्टूबर से नहाए-खाए से छठ महापर्व आरंभ होगा, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को प्रथम संध्याकालीन अर्घ्य, और 28 अक्टूबर को द्वितीय प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होगी।

संवेदनशील स्थानों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, सोशल मीडिया पर सतर्कता, भीड़-भाड़ वाले घाटों पर बैरकेडिंग, लाल झंडा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की व्यवस्था।

घाटों पर चेंजिंग रूम, वीडियो ग्राफी, वॉच टावर, स्थानीय गोताखोर, आपदा मित्र, वाहन पार्किंग, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, रोशनी आदि की पर्याप्त व्यवस्था।

रेलवे ट्रैक और दलदली/खतरनाक घाटों पर विशेष निगरानी।

पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध और बिजली/खुले तारों की नियमित जांच।

सादी वर्दी में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति भीड़ नियंत्रण हेतु।

सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए एसडीओ एवं एसडीपीओ जिम्मेदार होंगे, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

संपर्क नियंत्रण कक्ष: 06226—250316

यह सुनिश्चित किया गया है कि छठ पूजा 2025 जिले में पूर्ण रूप से सुरक्षित, व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button