विधान परिषद आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु लोक सूचना जारी, 6 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आगरा खंड स्नातक/शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अर्हता तिथि 1 नवम्बर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण की तैयारी से संबंधित लोक सूचना का द्वितीय पुनर्प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/आयुक्त, आगरा मंडल, आगरा द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है।
स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में फार्म-18 व फार्म-19 के माध्यम से पंजीकरण हेतु आवेदन 6 नवम्बर 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। आवेदन जनता विद्यालय फर्रुखाबाद रोड इटावा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इटावा, राजकीय इंटर कॉलेज इटावा, के.के. इंटर कॉलेज इटावा, तहसील कार्यालय इटावा, क्षेत्र पंचायत भवन जसवंतनगर, क्षेत्र पंचायत भवन सैफई, जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज बसरेहर, क्षेत्र पंचायत भवन बढ़पुरा, एस.ए.वी. इंटर कॉलेज भरथना, क्षेत्र पंचायत भवन ताखा, लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बकेवर, क्षेत्र पंचायत भवन चकरनगर (राजपुर) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय इटावा में प्राप्त किए जा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट
🔗 https://ceouttarpradesh.nic.in/
पर जाकर “Online Registration for Graduate and Teacher Constituency” पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में फार्म-18 व फार्म-19 भरकर जमा करें तथा अपना नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।



