इटावा

मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम हैवरा में जागरूकता चौपाल का आयोजन

मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम हैवरा में जागरूकता चौपाल का आयोजन

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या ई-3635668/60-3-2025-सी-1973605 दिनांक 22 सितम्बर 2025 के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-05) के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

उक्त कार्ययोजना के अंतर्गत 17 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक जागरूकता चौपालों का आयोजन प्रस्तावित है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत हैवरा, इटावा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के निर्देशन में श्री देवेंद्र कुमार एवं श्री रमाकांत ने प्रतिभाग किया।

श्री देवेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में जानकारी दी, वहीं श्री रमाकांत (आउटरीच कार्यकर्ता) ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button