इटावा

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति (फेज-5) अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत चितभवन में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश पर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना भदौरिया और बेबी तबस्सुम ने प्रतिभाग किया।

 

श्रीमती अर्चना भदौरिया ने वन स्टॉप सेंटर, आदि योजना एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं बेबी तबस्सुम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं को प्रदान की।

 

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और महिलाओं ने योजनाओं के प्रति उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button