इटावा

इटावा में सरदार पटेल जयंती मनाने की रूपरेखा तय

इटावा में सरदार पटेल जयंती मनाने की रूपरेखा तय

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा तय करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की।

 

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों को महान विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार —

सुबह 8 बजे प्राथमिक विद्यालयों में प्रभात फेरी,

9 बजे स्लोगन प्रतियोगिता,

10 बजे राष्ट्रीय एकता प्रदर्शनी,

दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में फल वितरण,

1 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण,

2 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता,

4 बजे विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम,

शाम 6 से 9 बजे स्टेडियम परिसर में फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button