इटावा

पुलिस–खनन विभाग की मिलीभगत से जसवंतनगर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

पुलिस–खनन विभाग की मिलीभगत से जसवंतनगर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

जसवंतनगर (इटावा वि०स०): बलरई थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में सोमवार दोपहर खुलेआम अवैध खनन का खेल चलता दिखा। ब्रह्माणी देवी मंदिर के पास तीन ट्रैक्टरों से मिट्टी की खुदाई और ढुलाई हो रही थी, लेकिन मौके पर न कोई अधिकारी था, न ही पुलिस की कोई हलचल। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से बेखौफ तरीके से हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लखेरे कुआं पुलिस चौकी के अधीन क्षेत्र में रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर मिट्टी की लूट मचाते हैं, मगर चौकी से कोई कार्रवाई नहीं होती। शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन खड़ा करेंगे। उनका कहना है कि दिनदहाड़े हो रहे इस खनन से पर्यावरण को गहरी चोट पहुंच रही है और सरकार का राजस्व करोड़ों में लूटा जा रहा है।

जब इस संबंध में एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि “सूचना खनन अधिकारी को भेज दी गई है, और कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।”

फिर भी सवाल वही

आखिर किसकी छत्रछाया में खनन माफिया इस कदर बेखौफ हैं?

क्या प्रशासन तब जागेगा जब बीहड़ का सीना पूरी तरह खोखला हो जाएगा?

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button