इटावा

इटावा: जिलाधिकारी ने कहा — उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता

इटावा: जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता

 

इटावा, विशाल समाचार— जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा निवेश मित्र पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की प्रगति पर जोर देते हुए एलडीएम को गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री प्रमोशन प्राथमिकता नंबर-1 पर है, इसलिए एमएसएमई जैसी छोटी इकाइयों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं, उन्हें शासन स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और अच्छे बिज़नेस प्लान वालों को विभागों के माध्यम से पूर्ण सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही, बिजली विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एलडीएम, विद्युत विभाग के अधिकारी, और विभिन्न उद्यमी उप

स्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button