इटावा

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन — महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजनमहिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या ई-3635668 दिनांक 22 सितंबर 2025 के अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु “मिशन शक्ति – विशेष अभियान (फेज-05)” के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

उक्त कार्ययोजना के अनुसार 17 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक जनपद में जागरूकता चौपालों का आयोजन प्रस्तावित है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 को विकास खंड बढ़पुरा में तथा 29 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत वैदपुरा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

 

इन कार्यक्रमों में श्री अजित कुमार दुबे, श्रीमती अर्चना भदौरिया, श्री मोहित मिश्रा और सुश्री लवली मिश्रा ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान अजित कुमार दुबे ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, और अन्य सुरक्षा-संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं अर्चना भदौरिया ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की।

 

इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण, ग्रामवासी एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button