इटावा में 30 अक्टूबर को रोजगार मेला — 6 कंपनियां करेंगी भर्ती, 15 से 35 हजार तक वेतन का अवसर
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर), निकट पक्का तालाब, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए 30 अक्टूबर 2025 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में कुल 6 प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। पात्र अभ्यर्थी कक्षा 10वीं से स्नातक, आईटीआई, या डिप्लोमा धारक हो सकते हैं। मेले में हेल्पर, शटर ऑपरेटर, वेल्डर, सुपरवाइजर, आईटीआई (सभी ट्रेड) आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त होगा।
प्रतिभागी कंपनियां:
1️⃣ एल.आई.सी. इटावा
2️⃣ एस.बी.आई. इंश्योरेंस
3️⃣ केयर हेल्थ नर्सेस
4️⃣ पुखराज
5️⃣ एम मल्टीस्किल्स प्रा. लि.
6️⃣ एस.आई.एस. सिक्योरिटी
इच्छुक उम्मीदवार rojgaarsangam.up.gov.in या ncs.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद “मेले” के विकल्प में जाकर आवेदन करें और 30 अक्टूबर 2025 को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों व बायोडाटा की कम से कम 5 प्रतियों सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यातायात या मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


