लखनऊ

कतिपय संगठन के नेताओं द्वारा मा० ऊर्जा मंत्री की शिकायतों के निस्तारण के सन्दर्भ में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भ्रम पैदा करने की स्थिति पैदा की जा रही है।

कतिपय संगठन के नेताओं द्वारा मा० ऊर्जा मंत्री की शिकायतों के निस्तारण के सन्दर्भ में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भ्रम पैदा करने की स्थिति पैदा की जा रही है।

लखनऊ विशाल समाचार संवाददाता 

यूपीपीसीएल के पीआरओ के के सिंह अखिलेश ने बताया कि कतिपय संगठन के नेताओं द्वारा मा० ऊर्जा मंत्री की शिकायतों के निस्तारण के सन्दर्भ में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भ्रम पैदा करने की स्थिति पैदा की जा रही है।

 

मा० ऊर्जा मंत्री जी की ओर से जो भी जन शिकायतों से सम्बन्धित सूचनायें या निर्देश प्राप्त होते हैं उन पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्यवाही कर निस्तारित किया जाता है। विद्युत एक अति आवश्यक सेवा है जिसमें शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाना होता है। पूरा तन्त्र तत्परता के साथ इसे निस्तारित करता है। अधिकांश शिकायतें रिकार्ड पर भी नहीं आती हैं उनका भी निस्तारण कराया जाता है।

 

मा० मंत्री जी द्वारा प्राप्त सूचनाओं में जिन प्रकरणों के निस्तारण ना करने की बात कही गई है उनमें विभिन्न मांगे, नये कार्य, विद्युतीकरण, उपकेन्द्रों, लाइनों आदि के निर्माण का कार्य कराया जाना है जिसमें टेकनीकल फिजीबिल्टी, वित्तीय स्वीकृतियों एवं अन्य आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण करानी होती हैं, ऐसे मामलों में भी मा० मंत्री महोदय के निर्देशों का शीघ्र से शीघ्र पालन किये जाने का प्रयास किया जाता है।

 

माननीय मंत्री जी स्वयं भी उपभोक्ता सेवा में अग्रणी रहते हैं। ‘संभव पोर्टल के माध्यम से वे लगातार प्रदेश के उपभोक्ताओं से संवाद के माध्यम से समस्याओं को निस्तारित करते रहते हैं। ‘संभव’ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का भी 95 प्रतिशत निस्तारित कर दिया गया है। इसमें केवल एक प्रकरण निस्तारण की प्रक्रिया में है।

 

उ०प्र०पा० का०लि० के आनलाइन पोर्टल (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर प्राप्त शिकायतों का ससमय 99.40 प्रतिशत निस्तारण किया गया।

 

विद्युत आपूर्ति के सन्दर्भ में इसी तरह दिनांक 01.04.2025 से दिनांक 29.10.2025 तक 1912 पर प्राप्त शिकायतों में 99.89 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया। आपूर्ति सम्बन्धी 3611992 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3608099 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

 

इसी अवधि में परिवर्तक सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों में 99.65 प्रतिशत का निस्तारण किया गया। दिनांक 01.04.2025 से दिनांक 29.10.2025 के बीच परिवर्तक सम्बन्धी 250155 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 249280 का निस्तारण किया गया।

 

मा० मंत्री जी के कुशल एवं प्रभावी दिशा-निर्देशन में ही उ०प्र० पावर कारपोरेशन प्रदेश के उपभोक्ताओं को रिकार्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करा रहा है। कारपोरेशन उपभोक्ता हित एवं गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति के लिये कृत संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button