जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम एक नवम्बर को
रीवा विशाल समाचार. मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एक नवम्बर को मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के मैदान में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। जबकि अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थराज तिवारी, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, महापौर रीवा श्री अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आयुक्त नगर निगम सहित जिले के सभी जनपद सीईओ व नगर पालिकाओं के सीएमओ को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों के जोड़ों को विवाह/निकाह सम्मेलन में उपस्थिति के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।


