रीवा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज पुलिस थानों में एकता दौड़ का होगा आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज पुलिस थानों में एकता दौड़ का होगा आयोजन

 

मऊगंज विशाल समाचार. सरदार बल्लभभाई पटेल के 150वें जन्म उत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रत्येक पुलिस थाने में एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए यह दौड़ सुबह 8 बजे से आयोजित होगी। दौड़ में युवाओं, खिलाड़ियों, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स, श्रृजन समूह की बालिकाएें अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिस कर्मी एवं विशेष सशस्त्र बल के पुलिस कर्मी दौड़ में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button