
मऊगंज कलेक्ट्रेट प्रांगण में दिलाई गई शपथ
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज कलेक्ट्रेट प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई गई। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी को विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी एवं जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित गणमान्यजन, पुलिसकर्मी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रन फॉर यूनिटी दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने का संदेश दिया।


