रीवा

सामूहिक विवाह समारोह में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे

सामूहिक विवाह समारोह में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे

उप मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को दी शुभकामना एंकन्यादान योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है – उप मुख्यमंत्री

रीवा विशाल समाचार. मुख्यमंत्री कन्या विवाह तथा निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को पुष्पवर्षा करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देव प्रबोधनी एकादशी के शुभ अवसर पर 105 युगलों का विवाह संपन्न हुआ है। आप सबको देव प्रबोधनी एकादशी और सुखी वैवाहिक जीवन की बधाई है। आज के शुभ दिन एक ही पण्डाल में विवाह और निकाह संपन्न होकर सामाजिक एकता और समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी को कन्यादान योजना से विवाह के सथ 49 हजार रुपए की राशि नई गृहस्थी बसाने के लिए दी जा रही है। घरातियों-बरातियों के स्वागत, बैण्डबाजे, पण्डाल, नाश्ता, भोजन तथा विवाह की अन्य सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई हैं। उप मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और तमाम गणमान्य व्यक्ति नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है। यह आप सबके लिए दोहरी खुशी का अवसर है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा में चारों ओर विकास होने के साथ-साथ गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज 105 बेटियों का धूमधाम से विवाह संपन्न हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। समारोह में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी नगर निगम आयुक्त मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, सरपंचगण, नगर निगम के पार्षद तथा बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button