रीवा

मऊगंज में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का हुआ गायन

मऊगंज में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का हुआ गायन

राष्ट्रगीत वंदे मातरम भारत माता का गुणगान है – विधायक मऊगंज

 

मऊगंज विशाल समाचार:. राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें वर्षगांठ पर वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में मऊगंज जिला मुख्यालय में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन हुआ। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि संघर्षों की लंबी लड़ाई के बाद हमें आजादी मिली और आजादी के बाद राष्ट्रगान के साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम को देश में स्वीकार किया गया। वंदे मातरम गीत में हमारी भारत माता के गुणगान के साथ ही आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले व भाग लेने वाले सेनानियों का स्मरण किया गया है। राष्ट्रगीत हमें अपने कर्तव्य पथ पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button