Uncategorized

उप मुख्यमंत्री ने मधुर स्वर में गाया वंदे मातरम

उप मुख्यमंत्री ने मधुर स्वर में गाया वंदे मातरम

वंदे मातरम हमारी संस्कृति और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है – उप मुख्यमंत्री

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. पूरे देश के साथ-साथ रीवा में भी वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं स्मरण उत्सव मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मधुर स्वर में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के सभी अंतरे मधुर स्वर में गए। उप मुख्यमंत्री के स्वर में झलकी देशभक्ति और उल्लास ने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वंदे मातरम दिवस के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि हमारी आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हर भारतीय इस गीत के अर्थ और भाव को अपने जीवन में आत्मसात करे। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी ने आज से 150 साल पहले वंदे मातरम गीत की रचना की। यह गीत उनके द्वारा सन्यासी विद्रोह की पृष्ठभूमि में रचे गए आनंदमठ उपन्यास में शामिल है। स्वाधीनता संग्राम में यह गीत आजादी के संघर्ष का प्रतीक बनकर उभरा। हसते-हसते फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले क्रांतिकारियों के होठो पर अंतिम शब्द वन्दे मातरम ही होता था। अंग्रेजों के विरूद्ध चलाए गए हर आंदोलन में वंदे मातरम की गूंज होती थी। यह गीत हमें अपने परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाते हुए देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करता है। भारत को विश्वगुरू बनाना है तो हमें वंदे मातरम की मूल आत्मा के अनुरूप आर्थिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास भी करना होगा।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की पहल पर आज देश भर में 150 स्थानों पर वंदे मातरम से जुड़े समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों के साथ रीवा भी शामिल है। समारोह में पीके संदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम तथा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया। समारोह पुलिस बैण्ड ने आकर्षक धुन बजाई। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा संभागीय एवं जिला अधिकारी, कर्मचारीगण और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button