
जिला पंचायत में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गान
रीवा विशाल समाचार. जिला पंचायत कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर वंदे मातरम के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में 8 नवम्बर को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला स्तर से ग्राम स्तर तक वंदे मातरम का गान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


