रीवा

मीडिया में वायरल समाचार कुप्रबंधन ने फिर निगली नवजात की सांस के संबंध में एसडीएम द्वारा की गई वस्तुस्थिति की जाँच

मीडिया में वायरल समाचार कुप्रबंधन ने फिर निगली नवजात की सांस के संबंध में एसडीएम द्वारा की गई वस्तुस्थिति की जाँच

अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही होना दर्शित नहीं पाया गया 

 

मऊगंज विशाल समाचार: गत दिनों मऊगंज जिले में सोशल मीडिया में वायरल समाचार कुप्रबंधन ने फिर निगली नवजात की सांस के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने एसडीएम मऊगंज को वस्तुस्थिति की जाँच के निर्देश दिए थे। एसडीएम द्वारा वस्तुस्थिति की जाँच की गई। जाँच के दौरान सभी तथ्यों के आधार पर पाया गया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात शिशु के इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है।

 

एसडीएम ने अपने जाँच प्रतिवेदन में बताया कि विकास यादव उम्र तीन माह को उनके परिजन 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ड्यूटी में उपस्थित डॉ संजय पटेल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ के संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शर्मा के परामर्श पर बच्ची को मेडिकल कालेज के लिए सुबह 9.30 बजे रेफर कर दिया गया। परिजनों को 108 वाहन उपलब्ध कराकर रीवा ले जाने की सलाह दी गई परंतु परिजनों ने स्वयं के वाहन से बच्ची को रीवा ले जाने के लिए कहा। एसडीएम ने बीएमओ डॉ पुष्पेन्द्र मिश्रा से भी शिकायत के संबंध में जानकारी ली। शिकायत के संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में भी मरीज के परिजनों को सुबह 9.07 बजे अस्पताल के मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश होना दर्शित पाया गया। जाँच के बाद तथ्यों में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई लापरवाही होना दर्शित नहीं पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button