रीवा

नुक्कड़ नाटक का आयोजन संपन्न

नुक्कड़ नाटक का आयोजन संपन्न

 

  रीवा विशाल समाचार संवाददाता. महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में ग्राम सिसवालाल विद्यालय में वंदे मातरम गायन के उपरांत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत प्रेरक एवं जनजागरूकता से भरपूर नुक्कड़ नाटक का आयोजन सर्व सेवा सामाजिक उत्थान संस्थान रोझोही, सिरमौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, तथा बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेन्द्र खरे ने कहा कि बेटियाँ समाज की नींव हैं यदि उन्हें शिक्षा, सम्मान और अवसर मिले, तो वे परिवार और समाज दोनों को नई दिशा दे सकती हैं। सर्व सेवा सामाजिक उत्थान संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव रामनारायण मिश्रा, जीवनदास मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संदेश को जनसामान्य तक पहुँचाने की प्रेरणा दी। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति, संवादों की प्रभावशीलता और भावनात्मक दृश्यों ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, अभिभावक तथा समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button