सीतामढ़ी

डीएम रिची पांडेय ने विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, सुरसंड और बाजपट्टी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

डीएम रिची पांडेय ने विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, सुरसंड और बाजपट्टी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

 

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी –सह– जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पांडेय के द्वारा विधान सभा आम निर्वाचन ,2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर सरयू उच्च विद्याल, सुरसंड विधान सभा के लिए एवं एस आर पी एन उच्च विद्यालय बाजपट्टी विधान सभा के लिए)स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा वार की गई व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया गया।उनके द्वारा समुचित साफ –सफाई की व्यवस्था, समुचित लाइटिंग की व्यवस्था, डिस्पैच टेबल रखने की व्यवस्था के साथ-साथ डिस्पैच स्थल पर विधानसभा वार साइन एज से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।डिस्पैच केंद्र में आवश्यक सुविधाओं के अलावा साफ–सफाई, पेय जल शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।स्ट्रॉन्ग रूम से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।जिलाधिकारी के द्वारा संस्थापित सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित डिस्पैच सेंटर पर चल रहे वाहन कोषांग का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।मौके पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची अधिकारी, सहायक निर्वाची अधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button