Uncategorized

पटना:- सी एम नीतीश ने आशा के दीप जलाये, दीवाली की दी शुभकामनाएं!

रिपोर्ट:- रवि शंकर शर्मा

पटना:- सी एम ने जलाये आशा के दीप, दीपावली की शुभकामनाएं दी!

रवि शंकर शर्मा

सी एम ने जलाये आशा के दीप, दी बिहार और देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।
आज दीवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में आशा के दीप जलाये। आशा निराशा से बाहर निकलने की, आशा सरकार गठन की, आशा सरकार गठन के बाद की चुनौतियों से निबटने की, आशा बिहार को विकास और सुशासन के मार्ग पर ले जाने की, आशा रोजगारयुक्त ,भय और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की ,आशा समस्त बिहार के खुशहाली की ,आशा समस्त बिहार वासियों के तरक्की और सुखमय जीवन की।
दरअसल ये आशा ही इंसान को निराशा से बाहर लाती है और हर लक्ष्य को साधने और उसे प्राप्त करने की ताकत देती है। और इसी उद्देश्य से सी एम ने खुद दीप जलाकर इन सभी आशाओं के पूरा होने की कामना माता महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश से की। और हम भी आशा करते हैं कि मुख्यमंत्री जनता की आशा और अपेक्षा पर खड़े उतरने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button