पूणे

राष्ट्रीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु महाराष्ट्र का दल जम्मू-कश्मीर रवाना

राष्ट्रीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु महाराष्ट्र का दल जम्मू-कश्मीर रवाना

 

पुणे विशाल समाचार: जम्मू स्थित वैष्णो धाम एवं कालिका धाम में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु महाराष्ट्र का 19 वर्ष से कम उम्र के लड़के व लड़कियों का दल आज रवाना हुआ।

क्रीड़ा आयुक्त शीतल तेली-उगले, क्रीड़ा सहसंचालक सुधीर मोरे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

इससे पूर्व क्रीड़ा एवं युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य के माध्यम से रत्नागिरी जिले के चिपळूण तालुका स्थित डेरवण में श्री विठ्ठलराय जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट के क्रीड़ा संकुल में राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वहीं से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

19 वर्ष से कम आयु वर्ग – लड़के

तेजस हर्षद वासणीकर,मयूरेश विवेक सावंत,प्रणव जयदीप घोळकर,रामानुज अमित जाधव,वेदांत नागेश खळदे

19 वर्ष से कम आयु वर्ग – लड़कियाँ

उर्दी सिद्धार्थ चुरी,अन्वी शैलेश गुप्ते,अनुष्का संदीप पाटील,निहाली निवास पाटील,जान्हवी पराग फणसेप्र शिक्षक व प्रबंधन दल

प्रशिक्षक : अनिल शंकरराव बंदेल, असद अली अब्दुल लतीफ सय्यद

प्रबंधक : कविता धोंडीराम देसाई

इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधकों को जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े के हाथों गणवेश किट का वितरण किया गया।

क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी शिवानंद हत्तरगे और नानासाहेब तलवाडे भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button