इटावा

राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने जनपद इटावा में की समीक्षा बैठक

राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने जनपद इटावा में की समीक्षा बैठक

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश

 

इटावा। राज्य सूचना आयुक्त श्री राकेश कुमार ने  जनपद इटावा में जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य सूचनाधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना तथा निर्धारित तिथि व समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सूचना उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा एवं मार्गदर्शन करना रहा।

 

बैठक में राज्य सूचना आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसूचना अधिकारी निर्धारित अवधि के भीतर पारदर्शी, सटीक एवं संपूर्ण सूचना उपलब्ध कराएँ, जिससे सूचना चाहने वाले आवेदकों को अनावश्यक भ्रम और विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना में लापरवाही, देरी अथवा अपूर्ण जानकारी गंभीरता से ली जाएगी।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों के दायित्व, प्रक्रियाओं और सूचना उपलब्ध कराने की प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

 

इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जसवंतनगर सहित विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अंत में राज्य सूचना आयुक्त श्री राकेश कुमार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रशासनिक व्यवस्था की बुनियाद बताते हुए अधिकारियों को आरटीआई प्रकरणों के निस्तारण में तत्परता से कार्य करने की सलाह दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button