इटावा

इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 145 जोड़ों का विवाह संपन्न

इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 145 जोड़ों का विवाह संपन्न

 

इटावा, विशाल समाचार। कृष‍ि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 145 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी विवाह हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार परंपरागत रस्मों के साथ पूरे कराए गए।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती सरिता भदौरिया ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पति-पत्नी एक-दूसरे का और घर के बुजुर्गों का सम्मान करें, इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। उन्होंने कहा कि गरीब व निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आर्थिक बोझ कम होता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है।

 

मुख्य अतिथि ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को ₹1 लाख की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें ₹60,000 कन्या के खाते में, ₹25,000 उपहार सामग्री तथा ₹15,000 भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, प्रदीप तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button