सीतामढ़ी

जिलाधिकारी ,रिची पांडेय के द्वारा दिखाई गई हरी झंड़ी।

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

जिलाधिकारी ,रिची पांडेय के द्वारा दिखाई गई हरी झंड़ी।

विशाल समाचार संवाददाता 

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज प्रातः 08:00 बजे से स्कूली छात्र— छात्राओं के प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

प्रभात फेरी कमला बालिका उच्च विद्यालय ,जिलाधिकारी आवास मर्यादा पथ से शुरू होकर डुमरा थाना,स्टेट बैंक डुमरा से न्याय पथ होते हुए डुमरा हवाई अड्डा मैंदान परेड ग्राउंड तक निकाली गई।प्रभात फेरी में सिविल सर्जन , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विभागीय जांच,जिला जन संपर्क पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी डीपीओ शिक्षा विभाग,प्रधानाध्यापक कमला उच्च विद्यालय,वरीय शिक्षक श्री एस एन झा,अन्य शिक्षक गण के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक गण शामिल थे।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि *हम सबको मिलकर नशा मुक्ति अभियान को धरातल पर उतारना है। इसमें प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम आवाम की सहभागिता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नशा से व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। घर बर्बाद हो जाता है। इसलिए सरकार द्वारा नशा मुक्त बिहार को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस मुहिम में यदि कोई बाधा डालता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी साथ उन्होंने सरकारी कर्मियों के बारे में बताया कि अगर कोई सरकारी कर्मी/ पदाधिकारी ऐसा करते हुए पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

समापन स्थल पर कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर मंच संचालन का कार्य वरीय शिक्षक श्री एस एन झा ने किया।

इस प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक आवाज़ में समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने का संकल्प लिया।

रैली के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। उत्साह और जागरूकता से भरे इस कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि—

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो

आज की यह पहल न केवल युवाओं को प्रेरित करेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button