
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार, इटावा में अधिकारियों–कर्मचारियों ने ली संविधान उद्देशिका की शपथ
विशाल समाचार, इटावा।
इटावा में आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को जनपद इटावा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित होकर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और शपथ ली।
जिलाधिकारी ने संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व है कि वह संविधान की भावना के अनुरूप जनसेवा को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं कलेक्ट्रेट स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



