पसंदीदा वाहन नंबर एमएच-12 YY आरक्षण के लिए फेसलेस सेवा 28 नवम्बर से शुरू
पुणे,: प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, पुणे में नए वाहनों के लिए आकर्षक एवं पसंदीदा पंजीकरण नंबर आरक्षित करने की फेसलेस (ऑनलाइन) सेवा 28 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ की जा रही है।
यह सेवा पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी और कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिक अपने घर से ही इस सुविधा का उपयोग https://fancy.parivahan.gov.in इस पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे।
इस फेसलेस सेवा के तहत आवेदक आधार-लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नवआरंभ होने वाली एमएच-12 YY श्रेणी के पसंदीदा पंजीकरण नंबरों का आरक्षण आवेदक ऑनलाइन कर पाएंगे।
यह जानकारी उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, पुणे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।



