फर्जी भुगतान की जाँच के लिए दल तैनात
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में जनपद पंचायत नईगढ़ी की ग्राम पंचायत फूलकरण सिंह में मनरेगा योजना में खेत तालाब निर्माण में फर्जी भुगतान की शिकायत मिली थी। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने शिकायत की जाँच के लिए एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय दल तैनात किया है। दल में सहायक यंत्री सुधाकर मिश्रा तथा सहायक लेखाधिकारी शिवेन्द्र मिश्रा को शामिल किया गया है। दल को एक सप्ताह में शिकायत की जाँच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
