पूणे

नईबस्ती खैरी में आज लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर 

नईबस्ती खैरी में आज लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर 

 

रीवा विशाल समाचार. नगर निगम रीवा में प्रमुख अस्पतालों के साथ-साथ तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 10 संजीवनी क्लीनिक रोगियों को उपचार सहायता दे रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 5 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें चिकित्सकों के दल तथा तकनीशियन तैनात रहेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नईबस्ती खैरी में 5 दिसम्बर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र इन शिविरों में उपचार की समुचित व्यवस्था करें। स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए आमजनता इन शिविरों का लाभ उठाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button