प्रशासनबिहारसीतामढ़ीस्वास्थ्य

कायाकल्प अभियान से बदल रही स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।

कायाकल्प अभियान से बदल रही स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में कायाकल्प अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में पुपरी पीएचसी-सह-अनुमंडलीय अस्पताल में रंग-रोगन, मरम्मती, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शौचालयों की साफ-सफाई सहित विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।

 

मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित एजेंसी को मानव बल की संख्या बढ़ाने तथा साफ-सफाई एवं अन्य कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

लक्ष्य है—स्वच्छ अस्पताल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मरीजों को सम्मानजनक वातावरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button