पूणेमनोरंजन

ताल फ़रिश्ता’ थीम कैलेंडर : उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को समर्पित विशेष दिनदर्शिका

ताल फ़रिश्ता’ थीम कैलेंडर : उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को समर्पित विशेष दिनदर्शिका

 

पुणे,:पद्मविभूषण उस्ताद ज़ाकिर हुसैन की कृष्ण-धवल दुर्लभ तस्वीरों और भारत के प्रमुख कलाकारों की उनसे जुड़ी यादों को समेटते हुए ‘ताल फ़रिश्ता’ नामक थीम कैलेंडर तैयार किया गया है। इसका निर्माण पुणे के औद्योगिक फोटोग्राफर सतीश पाकणीकर ने किया है। इसकी जानकारी उन्होंने आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

 

पाकणीकर के अनुसार, कैलेंडर में 1985 से 2019 के बीच खींची गई ज़ाकिर हुसैन की 12 ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें शामिल हैं। साथ ही पं. हरिप्रसाद चौरासिया, उस्ताद अमजद अली खान, पं. सुरेश तळवलकर, पं. कुमार बोस सहित देश के कई दिग्गज कलाकारों की भावपूर्ण स्मृतियाँ भी इसमें स्थान पाई हैं। हर पृष्ठ पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से इन कलाकारों के वीडियो संदेश भी देखे जा सकेंगे।

 

2026 के लिए तैयार इस सुंदर थीम कैलेंडर का प्रकाशन 10 दिसंबर को मुकुंदनगर स्थित महाराष्ट्रीय मंडळ क्रीड़ासंकुल में शुरू हो रहे 71वें सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव के उद्घाटन सत्र में किया जाएगा। प्रकाशन कार्यक्रम में पद्मश्री पं. उल्हास कशाळकर, तालयोगी पद्मश्री सुरेश तळवलकर और आर्य संगीत प्रसारक मंडळ के कार्याध्यक्ष श्रीनिवास जोशी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button