पूणे

विजयस्तंभ मानवंदना कार्यक्रम हेतु जिला परिषद प्रशासन तैयार – गजानन पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे

विजयस्तंभ मानवंदना कार्यक्रम हेतु जिला परिषद प्रशासन तैयार – गजानन पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे

पुणे ,विजयस्तंभ मानवंदना कार्यक्रम के दौरान आने वाले अनुयायियों को जिला परिषद प्रशासन की ओर से विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी संदर्भ में विस्तृत नियोजन किया गया है और जिला परिषद प्रशासन पूरी तरह तैयार है, ऐसी माहिती मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजानन पाटिल ने दी।

विजयस्तंभ मानवंदना कार्यक्रम दिनांक 1 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए जिला परिषद प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का आढावा विजयस्तंभ परिसर, पेरणे, तालुका हवेली में श्री गजानन पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे की अध्यक्षता में लिया गया।

 

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता, पानी, सड़क सुरक्षा आदि विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएँ और आने वाले अनुयायियों को सर्वोत्तम सेवा व सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिकारी—

श्रीकांत खरात, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे, श्री आप्पासाहेब गुजर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी, पानी एवं स्वच्छता विभाग श्री अमित पाथरवट, कार्यकारी अभियंता, ग्रामीण पानी आपूर्ति, जिला परिषद पुणे ,श्री शेखर शेलार, गट विकास अधिकारी, पंचायत समिति हवेली श्री महेश डोके, गट विकास अधिकारी, पंचायत समिति शिरूर श्री कुंभार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस स्टेशन लोणीकंद ,साथ ही तालुका स्तरीय विभाग प्रमुख, विभिन्न विभागों के अधिकारी–कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सरपंच भी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर की गई।

 

बैठक के दौरान सरपंचों द्वारा किए गए सुझावों के अनुसार संबंधित सड़कों की प्रत्यक्ष निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार कार्यों की त्वरित पूर्तता करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button