पूणे

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से महापालिका चुनाव हेतु 10 दिसंबर से नामांकन अर्ज स्वीकार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से महापालिका चुनाव हेतु 10 दिसंबर से नामांकन अर्ज स्वीकार

 

पुणे: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से आज कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुणे महानगरपालिका चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ महायुती के रूप में लड़ा जाएगा।

 

बैठक में पार्टी की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्यक्रम घोषित किया गया। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन फॉर्म का वितरण और अर्ज स्वीकृति 10 से 13 दिसंबर 2025 तक की जाएगी।

पार्टी के मुख्य कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छापील (प्रिंटेड) आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि सभी आवश्यक जानकारी सही रूप में भरकर निर्धारित समयावधि में आवेदन जमा करें।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

शहराध्यक्ष संजय सोनवणे,प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव,प्रदेश संगठन सचिव परशुराम वाडेकर,अशोक कांबळे,शहर प्रभारी शैलेंद्र चव्हाण,अशोक शिरोळे, मोहन जगताप,बाबूराव धाडगे, महिपाल वाघमारे,शाम सदाफुले,शहर महिला अध्यक्षा हिमाली कांबळे को पार्टी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं को समान अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button