रीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की सुनवाई

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीधी जिले के अमोल सिंह तथा जय सिंह ने गुलाब सागर परियोजना में अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सीधी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। ललिता देवी पाण्डेय निवासी सहिजना द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया गया। कमिश्नर ने एसडीएम गुढ़ को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। आशा कुशवाहा निवासी सेमरिया ने उनके मकान में किए गए अवैध कब्जे को हटाने का आवेदन दिया। कमिश्नर ने एसडीएम सिरमौर को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। सुरेश तिवारी निवासी पैपखरा ने क्योटी नहर निर्माण के लिए अर्जित भूमि के मुआवजे के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने कार्यपालन यंत्री को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कमिश्नर ने प्रमोद पाण्डेय, बृजभूषण पटेल, शशिकला त्रिपाठी, रमेश द्विवेदी, संतलाल यादव, नंदकुमार, काशी प्रसाद द्विवेदी तथा भगवान प्रसाद के आवेदन पत्रों में भी सुनवाई की। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त एलएल अहिरवार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button