रोजगार मेला संभागीय आईटीआई रीवा में 17 दिसंबर को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: युवा संगम कार्यक्रम के तहत संभागीय आईटीआई रीवा में 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मेला के आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। रोजगार मेले में 32 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं , स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा बीई मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल उतीर्ण युवा जिन्हें अलग-अलग कंपनियों में वेतन एवं भत्ते 7000 रुपए से 35 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में हीरो हरिद्वार प्लांट उत्तराखण्ड, रिन्यू फोटो वॉल्टाई सीएस प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात, टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशन प्रा. लि. तलेगांव रोड पुणे, सोल्जर प्रो फोर्स प्रा.लि. वापी गुजरात, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार,बजाज मोटर्स लिमि. हरिद्वार, पीजी इलेक्ट्रो प्लांट इंडिया लि. पुणे, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा, एमआरएफ लिमिटेड दहेज, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात, हायली अप्लीएन्सेस इंडिया लि. अहमदाबाद गुजरात, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि. बेंगलुरू, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे, संतारा कॉसमेटिक प्रा.लि. ऑनलाइन गुजरात, ऐलीन गाजियाबाद, एक्सिस बैंक प्रा.लि., विनप्रेज इन्फो मीडिया प्रा.लि. लखनऊ, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, सिटी कार प्रा.लि. सतना, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा, धूत ट्रांसमिशन औरंगाबाद, धनन्जय ऑटो क्राफ्ट प्रा.लि. औरंगाबाद, संजीव ऑटो प्रा.लि. औरांगाबाद, बजाज मोटर्स लिमि. हरिद्वार, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, डीएमसी फिनिसिंग स्कूल प्रा.लि. पूणे (एमआरएफ लिमिटेड) तथा प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।


