पूणे

उद्या 10 दिसंबर को आयोजित होगा विश्व डिजिटल डिटॉक्स डे (WDDD)

उद्या 10 दिसंबर को आयोजित होगा विश्व डिजिटल डिटॉक्स डे (WDDD)

 

पुणे विशाल सिंह :प्रतिनिधि

 

डिजिटल उपकरणों के अतिरेक से टूट रहे परिवारों को फिर से जोड़ने, बच्चों का खोता हुआ बचपन बचाने और समाज को इस डिजिटल अराजकता से बाहर निकालने के लिए विश्व डिजिटल डिटॉक्स डे (WDDD) का आयोजन किया जा रहा है। World Digital Detox Day (WDDD) एक गैर-लाभकारी, विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल वेलनेस मूवमेंट है। लगभग 80 देशों में WDDD प्रतिज्ञा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वेलनेस लीडरशिप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह वैश्विक उत्सव 10 दिसंबर को मनाया जाएगा। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने इसे आधिकारिक समर्थन प्रदान किया है, जिससे मिशन को और व्यापक और राष्ट्रीय स्तर का बल मिला है, ऐसा WDDD संस्थापिका डॉ. रेखा चौधरी ने पत्रकार सम्मेलन में बताया।

 

भारत के सभी राज्यों में, और महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में WDDD उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। छात्र WDDD प्रतिज्ञा लेकर इसमें भाग लेंगे, ऐसा ZEP फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. रेखा चौधरी ने कहा। इस अवसर पर Swan Foundation के अध्यक्ष शशिकांत कांबळे और प्रसाद भोपले भी उपस्थित थे।

 

डॉ. रेखा चौधरी ने कहा कि WDDD केवल जनजागृति अभियान नहीं है – यह मानवता को बचाने की वैश्विक जिम्मेदारी है। यह कोई औपचारिक वार्षिक तिथि नहीं है, बल्कि मोबाइल, सोशल मीडिया, कंप्यूटर, iPad जैसे गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग से टूट रहे मानव संपर्क और असंतुलन को दूर करने का प्रयास है।

 

WDDD के हिस्से के रूप में पुणे में 10 दिसंबर को शनिवार वाडा से शनीपार चौक तक सुबह 8.30 बजे रैली निकाली जाएगी। इस रैली में पुलिस उपायुक्त कृषीकेश रावळे, पुणे महानगरपालिकाके उपायुक्त माधव जगताप, महिला और बाल विकास विभाग के उपायुक्त योगेश जवादे, सिंहगड फाउंडेशन, अनुराग चैरिटेबल ट्रस्ट और हरीभाई देसाई कॉलेज के छात्र शामिल होंगे।

 

शशिकांत कांबळे ने कहा कि डॉ. रेखा चौधरी का यह उपक्रम नवसंजीवनी देने वाला है और इस आंदोलन को वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रतिसाद मिल रहा है। 80 से अधिक देशों के मान्यवर अब WDDD के दूत के रूप में कार्यरत हैं। वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य के लिए एकता बनाने के उद्देश्य से ZEP Foundation और Swan Foundation संयुक्त रूप से यह आंदोलन 80 देशों में फैला रहे हैं।

 

अगले वर्ष 26 जनवरी 2026 से 80 देशों में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल WDDD दूतों के साथ दौरा करेंगे। इस दौरे में वैश्विक संस्थाओं, संघों, सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। WDDD के 1111 Digital Fasting Formula को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रतिसाद मिला है। भारत में जागरूकता अभियान के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 10,500 किलोमीटर की रैली आयोजित की जा रही है। इसमें भारत के 20 राज्यों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक राज्य के राजभवन, सामाजिक संस्थाएं, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों का दौरा किया जाएगा।

विशेष आभार:

जय गणेश व्यासपीठ, पुणे (पियुष शहा),सिंहगड परिवार फाउंडेशन, पुणे (प्रकाश केदारी व आबा),अनुराग चैरिटेबल ट्रस्ट, पुणे (सुनीता काटम)हरी भाई देसाई आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस कॉलेज, पुणे (मुख्याध्यापक गुरव सर)विश्रामबाग वाडा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर के मनपा व निजी स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक ,दगडू शेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट(अध्यक्ष सुनील भाऊ रासने)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button