मध्य प्रदेशरीवा

जिला न्यायालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जिला न्यायालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

रीवा( MP):जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.सी. वाष्र्णेय की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, विचाराधीन बंदियों एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों, विद्युत विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने नेशनल लोक अदालत के नोटिस के तामीलों के संबंध में विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, विशेष न्यायाधीश श्री उमेश पाडंव, पुलिस प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गिरीश दीक्षित, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष ताम्रकार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह, श्री महेन्द्र कुमार उइके जिला रजिस्ट्रार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, जिला अभियोजन अधिकारी श्री एस.के. शुक्ला, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री के.के. गर्ग, कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री एस.के. चतुर्वेदी, जेल अधीक्षक श्री रविशंकर सिंह, लीगल एडवाइजर नगर निगम श्री अभिषेक सिंह, श्री सचिन द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button