पूणेराजनीति

“…तो वीवीपैट की स्लिपों की बूथवार 100% गिनती की जाए!”

“…तो वीवीपैट की स्लिपों की बूथवार 100% गिनती की जाए!”

मतपत्रिकाओं से चुनाव कराने की माँग पर मा. सुश्री बहन मायावती जी अडिग‘एसआईआर’ प्रक्रिया को बसपा का सशर्त समर्थन

पुणे विशाल समाचार संवाददाता:

बहुजन समाज पार्टी ने मांग की है कि देश में सभी चुनाव मतपत्रिकाओं (बैलेट पेपर) से कराए जाएँ। यदि किसी कारणवश यह संभव न हो, तो वीवीपैट में गिरने वाली सभी स्लिपों की बूथवार 100% गिनती की जाए तथा उन्हें ईवीएम में दर्ज मतों से मिलान किया जाए। यह जानकारी बसपा के राज्य महासचिव डॉ. हुलगेश चलवादी ने मीडिया को दी।

 

डॉ. चलवादी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद कई बार शिकायतें और शंकाएं सामने आती रही हैं। जनता का चुनाव प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास स्थापित करने के लिए यह बदलाव अत्यंत आवश्यक है। इस संदर्भ में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, देश की ‘आयरन लेडी’ मा. सुश्री बहन मायावती जी ने भी स्पष्ट और दृढ़ मत व्यक्त किया है।

‘एसआईआर’ प्रक्रिया पर बसपा का रुख

डॉ. चलवादी ने कहा कि बसपा एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में नहीं है, लेकिन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए निर्धारित समय-सीमा अत्यंत कम है। इससे बीएलओ पर काम का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है और कई बीएलओ को इससे अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। ऐसे में जिन राज्यों में फिलहाल चुनाव नहीं हैं, वहां यह समय-सीमा बढ़ाई जानी चाहिए — बसपा की यही माँग है।

 

उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर का कार्य अत्यधिक जल्दबाजी में पूरा करने की कोशिश की गई, तो कई वैध मतदाता—विशेषकर गरीब, प्रवासी मजदूर और रोजगार के लिए बाहर गए लोग—मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। इससे वे भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा प्रदत्त मताधिकार से वंचित हो सकते हैं, जिसे बसपा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करती।

अपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर बसपा की स्पष्ट माँग ,डॉ. चलवादी ने यह भी कहा कि चुनाव में आपराधिक इतिहास वाले उम्मीदवारों से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि स्वयं उम्मीदवार की होनी चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार अपने आपराधिक मामलों को छिपाता है और बाद में यह तथ्य सामने आता है, तो उसकी सभी कानूनी जिम्मेदारियां उसी उम्मीदवार पर लागू हों, पार्टी पर नहीं — बसपा का यह स्पष्ट और दृढ़ रुख है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button