इटावा

कानपुर देहात में 12 दिसंबर को महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए शिविर, इटावा की महिलाएँ भी कर सकेंगी शिकायत

कानपुर देहात में 12 दिसंबर को महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए शिविर, इटावा की महिलाएँ भी कर सकेंगी शिकायत

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के पत्र दिनांक 06.12.2025 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की माननीय सदस्य श्रीमती अर्चना मजूमदार द्वारा 12 दिसंबर 2025 को विकास भवन, माती, जनपद कानपुर देहात में महिलाओं की समस्याओं के निवारण हेतु एक शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

यह शिविर पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें इटावा, कन्नौज और औरैया जनपदों की महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का तत्परता से समाधान कराया जा सके।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि संबंधित जनपदों की पीड़ित महिलाएँ निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय सदस्य को अवगत करा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button