पूणेफिल्म जगत

जापानी आध्यात्मिक एनीमेशन फ़िल्म ‘ड्रैगन हार्ट’ 25 दिसंबर से हिंदी में उपलब्ध

जापानी आध्यात्मिक एनीमेशन फ़िल्म ‘ड्रैगन हार्ट’ 25 दिसंबर से हिंदी में उपलब्ध

 

पुणे : प्रतिनिधि

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त कर चुकी जापान की आध्यात्मिक एनीमेशन फ़िल्म ‘ड्रैगन हार्ट – एडवेंचर्स बियॉन्ड दिस वर्ल्ड’ अब हिंदी में भारत में प्रसारित होने जा रही है। 16 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में सम्मानित और 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की फीचर एनीमेशन श्रेणी के लिए योग्य घोषित इस फ़िल्म की हिंदी डबिंग संस्करण 25 दिसंबर से भारतीय टेलीविजन पर उपलब्ध होगा।

 

हिंदी संस्करण में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक व वरिष्ठ डबिंग आर्टिस्ट सुदेश भोसले सहित कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज़ दी है। यह जानकारी फिल्म की टीम ने पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

 

कार्यक्रम में कोटा नोगुची (दक्षिण एशिया हॅपी साइंस के क्षेत्रीय निदेशक), शिंदो इटो (हॅपी साइंस, नासू—जापान), माई अरिमोटो (हॅपी साइंस अधिकारी व अनुवादक), नाओको इटो और नीता कालवे उपस्थित थे। फ़िल्म का निर्देशन इसामू इमाकाके ने किया है जबकि कहानी व निर्माण र्यु‍हो ओकावा का है।

 

फ़िल्म में धर्म, कर्म, आध्यात्मिक न्याय, भय पर विजय और जीवन के लक्ष्य की खोज जैसे भारतीय मूल्य प्रमुख रूप से दर्शाए गए हैं। इस कारण यह फ़िल्म विद्यार्थियों, युवाओं, परिवारों तथा आध्यात्मिकता में रुचि रखने वाले सभी दर्शकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है।

 

कहानी 14 वर्षीय र्युसुके और उसके चचेरे भाई तोमोमी की है, जो नदी में दुर्घटना होने के बाद एक रहस्यमय और आध्यात्मिक दुनिया में पहुँच जाते हैं। एक दिव्य ड्रैगन उन्हें संरक्षण देता है और वे दहशतवाद की दुनिया, गंज की दुनिया, शांग्री-ला, शंभला और पवित्र मेरू पर्वत जैसे लोकों की यात्रा करते हैं। भय, करुणा, न्याय और जीवन के उद्देश्यों से जुड़े सार्वभौमिक सत्य इस यात्रा में उजागर होते हैं।

 

‘ड्रैगन हार्ट – एडवेंचर्स बियॉन्ड दिस वर्ल्ड’ को अब तक 16 वैश्विक महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन, सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। इसे इस दशक की सबसे अधिक सराही गई जापानी आध्यात्मिक एनीमेशन फिल्मों में गिना जाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button