पूणे

नगर परिषद–नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन तैयार: जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी

नगर परिषद–नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन तैयार: जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी

पुणे, सोहन सिंह: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद व नगर पंचायत की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डुडी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

शनिवार 20 दिसंबर 2025 को बारामती और फुरसुंगी–उरुली देवाची नगर परिषद में पूर्ण चुनाव जबकि लोणावळा, तळेगाव दाभाडे और दौंड की कुछ वार्डों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा।

जिले में कुल 231 मतदान केंद्रों पर 2.12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त और प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button