इटावा में 22 दिसंबर को मिलेट्स मूल्य संवर्धन कार्यक्रम, महिला स्वयं सहायता समूह लगाएंगे स्टॉल
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय (बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग), उत्तर प्रदेश कृषि भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 26.06.2025 द्वारा प्रेषित कार्ययोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद में मिलेट्स के मूल्य संवर्धन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन के उपरांत महिला स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ, कैटर्स एवं होटल-रेस्टोरेंट्स द्वारा मिलेट्स से तैयार विभिन्न उत्पादों की रेसिपी तैयार कर 22 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कृषि भवन, इटावा परिसर में स्टॉलों के माध्यम से अवलोकन हेतु प्रदर्शित की जाएंगी।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


