लखनऊ

कौन हैं कृष्ण बिश्नोई? सीएम योगी ने दिया मेडल, तो दुलार लिए आए माता-पिता, तस्वीर दिल जीत लेगी

कौन हैं कृष्ण बिश्नोई? सीएम योगी ने दिया मेडल, तो दुलार लिए आए माता-पिता, तस्वीर दिल जीत लेगी

कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई मूलत: राजस्‍थान के हैं। उनके साथ उनके माता-पिता ने भी सीएम योगी से मुलाकात की। वह 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मेरठ में तैनाती के दौरान उन्‍होंने कुख्‍यात बदन सिंह बद्दो की कोठी बुलडोजर से ढहा दी थी।

 

लखनऊ विशाल समाचार: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने संभल के एसपी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्‍मानित किया। कृष्‍णु कुमार विश्‍नोई की पहचान एक धाकड़ आईपीएस के रूप में है। वह माफियाओं के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में संभल में हुई हिंसा के दौरान वह निडर होकर हिंसक पत्‍थरबाजों के बीच गए और उन्‍हें समझाया कि बहकावे में आकर अपना जीवन बर्बाद न करें।

कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई मूलत: राजस्‍थान के हैं। उनके साथ उनके माता-पिता ने भी सीएम योगी से मुलाकात की। वह 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मेरठ में तैनाती के दौरान उन्‍होंने कुख्‍यात बदन सिंह बद्दो की कोठी बुलडोजर से ढहा दी थी। बदन सिंह पर 5 लाख रुपये का इनाम था। पश्चिम में ही एक और कुख्‍यात अपराधी सुशील मूंछ को भी उन्‍होंने अरेस्‍ट किया था। उस समय वह मुजफ्फरनजर में थे।

इसके बाद जब वह गोरखपुर में एसपी सिटी थे तो उन्‍होंने माफियाओं की 800 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति जब्त की थी। एसपी बिश्नोई के नेतृत्व में 10 साल से सक्रिय बीमा गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ। यह गिरोह मृत लोगों के नाम पर फर्जी बीमा करवाकर करोड़ों की राशि हड़प लेता था। बिश्‍नोई की अगुआई में संभल पुलिस ने 17 मामलों में 68 लोगों को गिरफ्तार कर 100 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा किया। एसपी बिश्नोई अब तक 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की माफियाओं की संपत्ति कुर्क करवा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button