इटावाउत्तर प्रदेश

22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर को लेकर बैठक सम्पन्न

22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर को लेकर बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:  विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर के आयोजन के क्रम में आज 7 फरवरी 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन ने 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बृहद सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी विभागों को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी क्रम में केंद्रीय कारागार इटावा में बंदियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं, जैसे मोमबत्तियां एवं अगरबत्तियां, की बिक्री हेतु सभागार में एक स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी कर बंदियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button