मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर आयेंगे रीवा
रीवा विशाल समाचार. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से दोपहर 12.30 बजे वायुयान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 1.20 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगे। तदुपरांत रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 1.30 बजे बहरी जिला सीधी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जी बहरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत हेलीकाप्टर द्वारा शाम 4.30 बजे रीवा एयरपोर्ट आयेंगे तथा शाम 4.40 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।


